बिगुल
श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आई है। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी
शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस की मानें तो कत्ल की
इस खौफनाक वारदात को एक महिला और शख्स ने मिलकर अंजाम दिया। दोनों ही अपने घर में
शव के टुकड़े कर फ्रीज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे पांडव नगर इलाके में फेंक
दिया करते थे। हैरान करने वाली बात ये है कि ये महिला और शख्स कोई और नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी और बेटे
बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी पूनम और बेटे दीपक को गिरफ्तार कर लिया
है। शव के टुकड़े फेंकते हुए दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है।
पुलिस ने खुलासा किया है कि पाडंव नगर के रहने वाले एक युवक
की लाश को एक घर में रोज काटकर उसे फ्रीज में रखा जाता था। जिसके बाद रोजाना शव के
टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट अलग अलग इलाकों में फेंक दिया जाता था। मरने वाले की
पहचान अंजनदास के रूप में हुई है।
बताया
जा रहा है कि बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता की हत्या का अंजाम दिया और फिर शव को
काट कर फ्रीज में रख दिया। इसके बाद अलग अलग दिन शव के टुकड़ों को रात के अंधेरे
में ठिकाने लगाया गया। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने कहा कि अंजनदास की
हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। उन्होंने शव के कई
टुकड़े कर रेफ्रिजरेटर में रखा और पास के मैदान में फेंक दिया।
हालांकि इस बीच ये कहा जा रहा है कि अंजनदास के किसी और
महिला के साथ संबंध थे। इसके चलते उसके बेटे और पत्नी ने मिलकर अंजनदास की हत्या कर
दी। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि अंजनदास अपनी दो बेटियों, एक बेटा और पत्नी के साथ
पांडव नगर में रहता था। काफी दिनों से अंजनदास दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने
बताया कि पुलिस यहां पर दो तीन दिन पहले आई थी और अंजनदास के बेटे और पत्नी को
लेकर गई थी।