
बिगुल
दिल्ली :- नोएडा में जानलेवा स्टंट वाली रील सामने आने लगी हैं। वायरल वीडियो में 1 स्कूटी पर 5 लड़के स्टंट करते दिख रहे हैं। इन वीडियो पर लिखा है धूम-4। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। वायरल वीडियो थाना सेक्टर 24 क्षेत्र सेक्टर 12 का बताया जा रहा है। पुलिस वीडियो और लोकेशन के आधार पर जांच कर रही है। इस वायरल वीडियो में एक स्कूटी पर 5 लोग जान जोखिम में डालकर अलग-अलग तरह से जानलेवा स्टंट कर रहे हैं। इन सभी स्टंटबाजों यह एहसास नहीं कि ऐसा करके ये कितना बड़ा खतरा मोल ले रहे हैं। जरा सी चूक इनके जीवन पर भारी पड़ सकती है। वीडियो में दिख रहा है एक बार में 4 लड़के स्कूटी पर बैठे हैं। एक को साइड में पकड़कर रखा है एक लड़का खड़ा होकर रील बना रहा है।