नियुक्ति : कांग्रेस नेता विपिन मिश्रा को नई जिम्मेदारी..नेशनल यूथ कांग्रेस का 'नेशनल मीडिया कोर्डिनेटर' बनाये गए..अभी यूपी चुनाव में खासा सक्रिय हैं

नियुक्ति : कांग्रेस नेता विपिन मिश्रा को नई जिम्मेदारी..नेशनल यूथ कांग्रेस का 'नेशनल मीडिया कोर्डिनेटर' बनाये गए..अभी यूपी चुनाव में खासा सक्रिय हैं

बिगुल

नई दिल्ली. अखिल भारतीय कांग्रेस के युवा नेता विपिन मिश्रा को नेशनल यूथ कांग्रेस का 'नेशनल मीडिया कोर्डिनेटर' बनाया गया है. 

युवक कांग्रेस मीडिया विंग के नेशनल इंचार्ज राहुल राव ने यह आदेश जारी किया. उसके बाद मिश्रा को शुभचिंतक और साथी नेताओं द्वारा फोन पर और सोशल मीडिया पर बधाईयां दी जा रही हैं. 

युवक कांग्रेस के नेता विपिन मिश्रा, पिछले कई सालों से कांग्रेस पार्टी में अपनी भूमिका निभा रहे हैं. उन्हें समय-समय पर राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी दी गई, विशेषकर उत्तर प्रदेश में पार्टी की जड़ों को मजबूत करने के लिए विपिन मिश्रा ने कई जिलों का दौरा किया. वे सालों से वहां पर काम कर रहे हैं. उनके राष्ट्रीय नेताओं से अच्छे संपर्क हैं. 

विपिन मिश्रा को विधानसभा चुनाव के समय कई बूथों, कई विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने जहां भी चुनाव प्रचार किया, पार्टी मजबूती के साथ उभरी है और विजय हासिल की। जेएनयू आंदोलन के दौरान उन्होंने जो वीडियो मोदी सरकार के खिलाफ जारी किया, वे खासा वायरल हुए थे तथा विपिन मिश्रा को देशभर में सराहना मिली थी।  

कांग्रेस नेता विपिन मिश्रा कई राज्यों में संगठन को मजबूत करने के लिए दौरा करते रहे हैं। ताजा जिम्मेदारी से उनकी भूमिका से युवक कांग्रेस और मीडिया के बीच बेहतर रिश्ते बनने की उम्मीद है।